![poster_2021-10-17-092225](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/10/poster_2021-10-17-092225.jpg?resize=360%2C195&ssl=1)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
सूरजपुर। विश्रामपुर में दुर्गा पूजा के दौरान एक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 14 सितंबर को रात में भक्ति कार्यक्रम के नाम पर अश्लील कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां असामाजिक तत्व अश्लील कमेंट करते रहे। इसके बाद भी न उन्हें रोका और न ही खुद इस तरह के आयोजन और प्रस्तुतियों को रोकने कोशिश की गई।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/10/poster_2021-10-17-092320.jpg?resize=359%2C155)
विश्रामपुर नगर पंचायत के शिक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति भावना सिंह नेताम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इस पर सोशल मीडिया में तीखी आलोचना हो रही है।भावना सिंह नेताम ने सोशल मीडिया में लिखा है कि बिश्रामपुर में धार्मिक पर्वों पर पहले भी कई आयोजन हुए हैं जो सांस्कृतिक, मर्यादित वातावरण के अनुरूप हुआ करते थे।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/10/poster_2021-10-17-092652.jpg?resize=360%2C156)
जिसमें बिश्रामपुर के प्रतिभावान लोगों को प्रतिभा दिखाने मंच मिलता था जो कुछ असमाजिक तत्वों की वजह से बंद हो गए। मुझे तब ऐसे लोगों पर गुस्सा आता है जो गिनती के हैं लेकिन उनकी वजह से बिश्रामपुर के कई प्रतिभावान लोगों के हूनर को मंच मिलना बंद हो गया। अब उसके बाद इतने साल बाद दुर्गा पूजा आयोजन में इस तरह के ऐसे नृत्य व संगीत वाले आयोजन को देख कर गुस्सा आया है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/10/poster_2021-10-17-092526.jpg?resize=359%2C208)
नौ दिन दुर्गा शक्ति पुजन करने बाद दशहरा में महिलाओं और लड़कियों को सामाजिक लोगों की वजह से असहजता महसूस होती है। उन्होंने कहा है कि ऐसे आयोजन सार्वजनिक तौर पर न कराकर निजी जगह या अपने फार्म हाउस में कराएं और जितना नोट उडाना है उडाएं लेकिन ऐसे आयोजन धार्मिक पर्व पर और खासकर सार्वजनिक स्थान पर होगा तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।