अंबिकापुर।लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने मंगलवार को विधानसभा लुंड्रा के धौरपुर, डूमरडीह व साहनपुर धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

विधायक डॉ. प्रीतम राम ने कहा 1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्य व्यापी समर्थन मूल्य में धान ख़रीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। उपार्जन केंद्रों में किसानो की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। किसानों की समस्याओं के निराकरण व जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित की गई है। बिचौलियों पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय एवं समितिवार निगरानी दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाने की अभी पर्याप्त व्यवस्था है। बारदाने की और व्यवस्था के लिए पीडीएस दुकानों तथा राइस मिलरों  से संग्रहित किया जा रहा है। किसान पहले दिन से ही अपने बारदाने में भी धान बेच सकते हैं। जीरो रकबा वाले समस्या का अधिकतर समाधान किया जा चुका है।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मार्तण्ड सिंह, यूनुस अंसारी,  राजेश तिवारी, मनबोध,  प्रमोड़ सिंह,  मुमताज़, सुन्ना राम आदि के साथ समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!