बलरामपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरी कर रही हैं और अपने घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग कर रही हैं।

विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम शिवरी की निवासी श्रीमती शिल्पा कश्यप महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं। पहले उन्हें घरेलू खर्चों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। सीमित आय के कारण परिवार कई बार छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था। वहीं अब हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से अपनी आवश्यकताओं को पूरी कर रहीं है।
शिल्पा कश्यप बताती हैं कि शासन द्वारा दी जा रही सहायता राशि से दैनिक जरूरतो, बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करना आसान हो गया है। अब वे खुद निर्णय लेकर उसे पूरा कर पा रही। वे बताती हैं कि अब तक उन्हें 26 किश्त के माध्यम से 26000 रुपये मिल चुकी है। जिससे घरेलू खर्चों में सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया है।  शिल्पा कश्यप ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!