अम्बिकापुर : राज्य शासन की मंशानुसार धान उपार्जन केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए पक्का चबूतरा निर्माण कराया गया है। अब तक 117 चबूतरों का निर्माण पूरा हो गया है। इन चबूतरों के निर्माण से खरीदे गए धान को चूहों तथा बारिश से नुकसान होने से बचाया जा सकता है।कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचयात सीईओ विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले के धान खरीदी केंद्रों में पक्का चबूतरा निर्माण मनरेगा के  माध्यम से कराया जा रहा है। चबूतरे का निर्माण विशेष रूप से रैट प्रोटेक्शन युक्त बनाया गया है ताकि चूहे धान को नुकसान न पहुंचा पाएं। प्रति चबूतरा 2 लाख रुपये की मान से 117 चबूतरों का निर्माण 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी के बाद उपार्जन केंद्रों में चूहों तथा बारिश से नुकसान होने से बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष सभी उपार्जन केंद्रों में मनरेगा के माध्यम से चबूतरा निर्माण के निर्देश दिए गए थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!