धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, मजबूत एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल के तहत तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

officers and personnel transferred
officers and personnel transferred

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!