बलरामपुर:  पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, बलरामपुर का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। संस्था के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि इस वर्ष कुल 81 विद्यार्थी 10 वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। लगभग 62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित किया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के छात्र ऋषभ कुमार सिंह ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर अग्रज मौर्या (96.80 प्रतिशत), तृतीय स्थान पर शौर्य राज गुमा (96.40 प्रतिशत), चतुर्थ स्थान पर नेहा सिंह (96.20 प्रतिशत) तथा पंचम स्थान पर देवांश प्रसाद माह (96.00 प्रतिशत) रहे। उन्होंने बताया कि विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने गणित एवं सामाजिक विज्ञान में दो-दो तथा सूचना प्रौद्योगिकी विषय में एक विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य  राकेश कुमार पांडे ने इस  सफलता पर कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का सुचारु संचालन संभव हो पा रहा है। उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए समस्त  विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!