

बलरामपुर: संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ग्राम पंचायत मनोहरपुर ने शोक की घड़ी में एक जरूरतमंद परिवार की सहायता कर मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ग्राम पंचायत मनोहरपुर के पारा नौनपानी निवासी अजय कोरवा का 14 जून 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मी उनके निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पंचायत द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई इस सहायता से परिवार को तत्काल राहत मिली।
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना पंचायत का सामाजिक दायित्व है। पंचायत द्वारा आगे भी जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहयोग प्रदान करने तत्पर हैं।





















