मनेंद्रगढ़/कोरिया। मनेंद्रगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नौगई में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद कोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब चार अन्य आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद मामले में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गौरतलब है कि 16 जून की रात सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। आरोप है कि हमलावरों ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजहों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। तिहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!