दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी।मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से भी फीडबैक लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फोकस
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक केंद्रित बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि हर नागरिक को समय पर इलाज, स्वच्छ वातावरण और सम्मानजनक सेवा मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता, पीने के पानी और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।

अस्पताल को सेवा और संवेदना का केंद्र बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं बल्कि सेवा, संवेदना और भरोसे का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हो सके।

आजादपुर मंडी और गुप्ता मार्केट का भी निरीक्षण
इसी दिन मुख्यमंत्री ने आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएमआरसी और पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की गई।

लापरवाही पर जताई नाराजगी
गुप्ता मार्केट के पास अव्यवस्था और सड़क पर पड़े अवरोधकों को देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर भी असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी हों, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!