अंबिकापुर/ बलरामपुर : राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहिपारा) में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे का नाम तुषार बताया जा रहा है, जो घटना के समय घर के पास खेल रहा था। गांव में किसी कार्यक्रम के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था, जिसमें एक खुटा बिजली के खंभे के सहारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा गिर गया और नीचे खेल रहे मासूम तुषार उसकी चपेट में आ गया।घटना के तुरंत बाद परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।परिजनों ने इस हादसे के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बिजली का खंभा सही तरीके से नहीं लगाया गया था, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।घटना के बाद गांव में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!