[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कुंदन गुप्ता
कुसमी।
नगर में छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहुँचे लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रदेश सचिव केपी सिंहदेव का स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेसियों में गुटबाजी खुलकर देखी गई। यूथ कांग्रेस व पूर्व नपं उपाध्यक्ष द्वारा सिंचाई में स्वागत किया गया तो ब्लांक कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम के निवास में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। 


स्वागत कार्यक्रम में विधायक डॉ प्रीतम राम ने कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनके मेहनत की बदौलत ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन का अध्यक्ष होने के नाते उनका उद्देश्य होगा कि वे इस संस्थान के सभी कार्यो को पारदर्शिता के साथ करें। और दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों की बेहतर उपलब्धता से गांव-गांव में चिकित्सा सुविधा की आधारभूत अधोसंरचना को ओर मजबूत किया जाएगा।

डॉ प्रीतम राम द्वारा कुसमी सीएससी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने ने बीएमओ डॉ राकेश ठाकुर से अस्पताल में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने वार्ड, पैथोलाजी लैब, एनआरसी वार्ड एवं दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी लीं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिश मिश्रा, पूर्व नपं उपाध्याय अरुण गुप्ता, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम अली, असंगठित कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद तिवारी, फरीद अंसारी, युंका जिला महासचिव मुदस्सिर इराकी, जफर इकबाल, पार्षद वाहिद अली, राजन खान, मिथलेस गुप्ता, सोनू,सैफ अली सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!