[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कवर्धा। भगवा ध्वज अपमान के दोषियों पर कार्यवाही के माँग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने कवर्धा विधायक एवं मंत्री मो.अकबर का पुतला दहन किया।तीन अक्टूबर को स्थानीय लोहारा नाका चौक में हुए भगवा ध्वज के अपमान करने वाले दोषियों पर कठोर कार्यवाही एवं हिन्दू समाज के लोगो पर बर्बरता पूर्व लाठीचार्ज कर जेल भेजने वाले अधिकारियो को निलंबित कर घटना की न्यायिक जाँच की माँग को लेकर मंगलवार को पुरे प्रदेश में विश्वहिंदू परिषद  ने मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।इसी तारतम्य में कवर्धा के घड़ी चौक में मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने मंत्री मोहम्मद अकबर पर  आरोप लगाते हुए कहा की मंत्री के सह में  कवर्धा की घटना को अंजाम दिया गया इसी लिए अब तक भगवा ध्वज का अपमान करने वाले दोषियों पर कार्यवाही नही किया गया है। भगवा ध्वज का जिस समय अपमान हो रहा था उस वक्त कवर्धा टीआई मौके पर मौजूद थे इससे स्पष्ट पता चलता  है पुलिस के उपस्थिति में भगवा ध्वज का अपमान किया गया। पुरे घटना में हिन्दुओ के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की गई। उन पर लाठीचार्ज कराया गया और उन बेकसूर हिन्दुओ को जेल भी भेजा गया। जिस प्रकार पुरे घटना में पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर कानून का मजाक बनाया गया यह लोकतंत्र के साथ सकल हिन्दू समाज का अपमान है। इस अपमान को न्याय मिलने तक हिन्दू समाज कदापि नही भूलेगा। दोषियों पर कार्यवाही और न्यायिक जाँच जब तक नहीं होता तब तक विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। मोहम्मद अकबर का कवर्धा हिन्दू समाज बहिष्कार करता रहेगा।

PTI

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!