बलरामपुर। वन परिक्षेत्र धमनी (रामचन्द्रपुर) कैम्पस में वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी के निर्देश पर दिनांक 04 फरवरी 2026 को अग्नि सुरक्षा तथा वनों को आग से बचाने के उपायों को लेकर परिक्षेत्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अग्नि सीजन 16 फरवरी 2026 से 15 जून 2026 के दौरान वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यशाला में वनों में आग लगने के प्रमुख कारणों, आग से वन संपदा एवं वन्य जीवों को होने वाली अपूरणीय क्षति तथा इसके प्रभावी निदान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर वनों को आग से बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वनों में आग लगाने की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु वन अधिनियम में निहित दण्डात्मक प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, अग्नि प्रहरी, वन सुरक्षा श्रमिक, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्य, हाथी मित्र दल, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यशाला का समापन “वन है तो जीवन है” के संदेश के साथ किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वनों को आग से बचाने एवं ग्रामीणों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!