अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को बहुत समय से कई लोगों के द्वारा शनि मंदिर नमनाकला के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। आज सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने शनि मंदिर के पास नमनाकला में छापामार कार्रवाई की, वहां मोहरमनीया के पास से 7 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल किया गया।

वहीं पर मोहरमनिया के घर के बगल में खुले घर से 10.5 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की गई। पड़ोसियों ने उक्त घर को उत्तम चेरवा का बताया जो मौके से फरार हो गया तथा वहीं रहने वाली सीता चेरवा के घर से 2 लीटर शराब जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उक्त शनि मंदिर नमनाकला का क्षेत्र महुआ शराब की बिक्री के लिए काफ़ी कुख्यात है, काफी दिनों से वहां की शिकायत प्राप्त हो रही थी। पहले भी 1- 2 बार छापा मारा गया पर लोग भाग जा रहे थे। इस बार दो महिलाए पकड़ में आई और एक आरोपी भाग निकला उसकी पतासाजी कर उसको भी जल्द जेल दाखिल किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!