सूरजपुर: सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने तीन माह के मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। झगड़े के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पास में लेटे अपने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे पर गिर पड़े।इस हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल बच्चे को संभालने और उपचार की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान हुए हादसे का बताया जा रहा है।

कहते हैं, "एक पल की लापरवाही जिंदगी भर का पछतावा बन जाती है।" लटोरी की यह घटना भी इसी कड़वी सच्चाई को बयां करती है, जहां माता-पिता के विवाद की कीमत एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!