रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि UCC एक ऐसा विषय है, जिस पर समाज के सभी वर्गों के साथ व्यापक चर्चा की जा रही है। सरकार सभी पक्षों के सुझाव और विचारों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।

UCC के मसौदे पर चल रहा काम

विजय शर्मा ने कहा कि समान नागरिक संहिता के मसौदे को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए गठित समिति विभिन्न वर्गों से सुझाव और फीडबैक ले रही है। सरकार का उद्देश्य सभी समुदायों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना है।उन्होंने कहा कि UCC के तहत अन्य समाजों के लिए एक समान कानून लागू करने का प्रावधान प्रस्तावित है, जबकि ST समुदाय को इससे अलग रखा जाएगा।

सुझावों के आधार पर होगा निर्णय

सरकार की ओर से कहा गया है कि UCC जैसे संवेदनशील विषय पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। समिति की रिपोर्ट और विभिन्न पक्षों से मिले सुझावों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!