

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम साल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधान पाठक को कथित रूप से शराब के नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए तथा गाली-गलौज करते हुए देखा और सुना जा सकता है।
बताया जा रहा है कि स्कूल खुलने के शुरुआती दिनों में ही सामने आए इस वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित प्रधान पाठक शराब के नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं और उनका व्यवहार एक शिक्षक की गरिमा के अनुरूप नहीं है।इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने इसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं कि वायरल वीडियो की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।











