

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। इस बार छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।
घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं विशिष्ट सेवाओं के लिए ए एस आई राम अवतार सिंह राजपूत को मिलेगा पदक।पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उल्लेखनीय योगदान के लिए इन अधिकारियों का चयन किया गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे पूरे बल के लिए गर्व का विषय बताया है और कहा है कि ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में
आईजी राम गोपाल गर्ग,
एसएसपी शशि मोहन सिंह,
एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा,
राजश्री मिश्रा,
एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल,
मनीषा ठाकुर,
तारकेश्वर पटेल,
डीएसपी उनेजा खातून,
जयलाल मरकाम
और हजारीलाल साहू शामिल हैं।












