{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर: कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में
,स्वास्थ्य विभाग,  यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से विकासखंड शंकरगढ़ में बच्चों के लिए विशेष गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित की गई।

शिविर में 1 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 7 बच्चा सिकल सेल रोग ( पॉजिटिव) पाया गया, जिसे आगे की आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर पहचान एवं उचित प्रबंधन से बच्चों के स्वास्थ्य परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार लाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह तथा अन्य गैर-संचारी रोगों के लक्षण, समय पर जांच, नियमित फॉलो-अप एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों में बार-बार कमजोरी, अत्यधिक थकान, लगातार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।

शिविर के दौरान बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद बच्चों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार से गंभीर जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में समय पर जांच एवं उपचार अवश्य कराएं, ताकि बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।स्वास्थ्य जांच शिविर  में बीएमओ, बीपीएम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम  की टीम मौजूर रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!