बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत डवरा चौकी क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

जानकारी के अनुसार ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता दिलबर का अपने भाइयों के साथ जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि हिस्सेदारी से असंतुष्ट नन्दकेश्वर रवि और संजय कुमार रवि ने षड्यंत्र रचकर 13 जून की शाम दिलबर की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय दिलबर प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे।

रिपोर्ट के आधार पर चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 30/2026 के तहत धारा 103(1), 332 एवं 61 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी संजय कुमार रवि पिता राधेश्याम रवि (32 वर्ष) एवं नन्दकेश्वर रवि पिता ईश्वर दयाल (55 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम लिलौटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

सम्पूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह, सहायक उप निरीक्षक रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक सौरभ केरकेट्टा, जीवन किशोर तिग्गा, बजरंग राम तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!