नई दिल्ली/भोपाल। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इस केस में अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

हाई कोर्ट से याचिका वापस लेने के बाद बढ़ी कार्रवाई, सरेंडर का निर्देश

जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान उसने अचानक याचिका वापस ले ली, जिसके बाद कोर्ट ने उसे संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद आरोपी जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां उसका सरेंडर स्वीकार नहीं किया गया।

कोर्ट परिसर में छिपने की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि जब कोर्ट ने सरेंडर स्वीकार नहीं किया तो समर्थ सिंह परिसर में ही एक कमरे में छिप गया। इसी दौरान भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। बाद में औपचारिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को भोपाल पुलिस के हवाले किया गया।

समर्थ को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई के संकेत

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आरोपी को शरण देने वालों की भी जांच की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरार रहने के दौरान समर्थ सिंह किन-किन जगहों पर रुका था और किसने उसकी मदद की।

तीन नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुई गिरीबाला सिंह

पुलिस ने बताया कि आरोपी की सास गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे गए थे, लेकिन वह अब तक जांच में शामिल नहीं हुई हैं। पुलिस ने कहा है कि उनसे भी जल्द पूछताछ की जाएगी।

मामले की पृष्ठभूमि: संदिग्ध हालत में मिला था शव

गौरतलब है कि भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा का शव 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!