बीजापुर। बीजापुर जिले के कोरागुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में 24 अप्रैल 2024 को हुई मुठभेड़ में मारे गए तीन माओवादियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया शवों की शिनाख्त पीएलजीए (PLGA) बटालियन नम्बर 01 के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई है।पहचाने गए माओवादियों में हुंगी, सिन्टु और शांति शामिल हैं। तीनों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी माओवादी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 की सदस्य थीं और सुरक्षा बलों के लिए लंबे समय से चुनौती बनी हुई थीं।सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से माओवादियों के शव बरामद कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की है। इसके उपरांत सभी शवों को सम्मानपूर्वक मरच्युरी (शव विच्छेदन गृह) में परिजनों को सुपुर्द किए जाने हेतु रखा गया है।

बीजापुर पुलिस द्वारा इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयास लगातार जारी रहेंगे और माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलते रहेंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!