बलरामपुर/ राजपुर। बलरामपुर जिले के थाना राजपुर क्षेत्र के ओकरा रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास बुधवार दोपहर लगभग 1:20बजे इलेक्ट्रिक ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार पतरापारा से किसी काम से राजपुर आ रहे थे। बाइक सवार के अनुसार, आगे चल रहे इलेक्ट्रिक ऑटो ने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। हादसे के बाद इलेक्ट्रिक ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से सुखदेव, अरुण तथा दसरू को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान सुखदेव की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!