बलरामपुर। बरामपुर जिले के थाना राजपुर अंतर्गत चौकी बरियों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे आरोपियों की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक  द्वारा 10,000 रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है। इनाम के पात्र व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

जानकारी के अनुसार थाना राजपुर के अपराध क्रमांक 103/2025, धारा 108, 3(5) बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत दर्ज प्रकरण में छह आरोपी फरार हैं। इन सभी पर पहाड़ी कोरवा समुदाय की संयुक्त खाते की भूमि को धोखाधड़ी और दबाव के माध्यम से शिवाराम नामक व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप है। इस प्रकरण के चलते समुदाय के एक बुजुर्ग भईरा राम (65 वर्ष) द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा पीड़ित को लगातार धमकाया जा रहा था।इन आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु सभी आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हैं और लुक-छिपकर रह रहे हैं।

आपको बता दे की बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम भेस्की में सामुदायिक भूमि को धोखाधड़ी से हड़पने और प्रताड़ना से तंग आकर  भईरा पहाड़ी कोरवा ने 22 अप्रैल को अपने गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दो भू-माफियाओं भूमि क्रेता शिवा राम व भूमाफिया उदय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  वहीं भू-माफिया कमला देवी पति प्रेम साय नगेसिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से अंबिकापुर जेल दाखिल किया।पुलिस ने ग्राम नवकी निवासी 19 वर्षीय दिलीप तिग्गा पिता सम्हीर तिग्गा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 108, 3(5), बीएनएल के तहत के तहत केस दर्ज कर न्यायालय से जेल दाखिला किया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी शिवा राम नगेसिया के खाते में आए पैसे का ट्रांजेक्शन की जानकारी लेने तथा टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि उक्त रकम प्रियंका ट्रेडर्स से आरटीजीएस करने पर प्राप्त हुई थी, प्रियंका ट्रेडर्स के संचालक अमित गुप्ता से पुछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि राजपुर निवासी महेन्द्र अग्रवाल जो आरोपी विनोद अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल का बड़ा भाई है तीनों के कहने पर खाता नम्बर देने पर पैसा भेजा गया था उपरोक्त पैसा पुनः जोगी पेट्रोल पम्प बलरामपुर से नगद प्राप्त हो गया था इस संबंध में आरोपी प्रवीण अग्रवाल के बडे भाई महेन्द्र अग्रवाल से पुछताछ करने पर विनोद अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल के एकाउंट से ही पैसा लेन देन की बात बताई गई। आरोपियों अमित कुमार गुप्ता पिता विजय प्रसाद गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल व राजपुर मुख्यालय पटवारी रजाउल हसन पिता नबी रसुल की प्रकरण में संलिप्तिता पाए जाने पर तीनों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि उपरोक्त आरोपियों की सूचना देने या उन्हें गिरफ्तार कराने में मदद करने पर 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


फरार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. राजेन्द्र मिंज पिता विनोद मिंज, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बतौली, थाना धौरपुर, जिला सरगुजा

2. राजू कौशिक उर्फ धर्मपाल पिता दिवा राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादा, चौकी बरियों, थाना राजपुर

3. सुदामा उर्फ बाबूलाल पिता मोहित राम श्रीवास्तव, उम्र 45 वर्ष, निवासी मंदिरपारा, बरियों

4. प्रवीण अग्रवाल पिता जोगी राम अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी महुआपारा, राजपुर

5. विनोद अग्रवाल उर्फ मधु अग्रवाल पिता जोगी राम अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी महुआपारा, राजपुर

6. पिन्टू उर्फ चर्तुगुण पिता विष्णुधारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भेरकी, चौकी बरियों

7. महेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ बदरू पिता नथुनी साव, निवासी गाँधी चौक, राजपुर, थाना राजपुर

8. राहुल सिंह अरविन्द कुमार सिंह, उम्र 35 वर्ष, वर्तमान पता हल्का पटवारी, नंबर 26 ग्राम भेस्की, उप तहसील कार्यालय, बरियों जिला बलरामपुर, स्थायी पता जोड़ा पीपल के पास, सिंह कॉलोनी, केदारपुर, अम्बिकापुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला सरगुजा (छ.ग.)




संपर्क नंबर:

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर: 07831-273800 मो. 9479193800

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर:

07831-273801 मो. 9479193801

पुलिस कंट्रोल रूम: 07831-273970 

मो. 9479193899, 7354400006
चौकी प्रभारी बरियों: मो. 9479193519

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!