कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने कुकदूर के ग्राम दमगढ़ में हुए हत्याकांड का राजफाश कर दिया। एक महिला समेत 10 आरोपितों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। इन सभी आरोपितों ने 37 वर्षीय युवक धरम सिंह धुर्वे पिता बारेलाल धुर्वे निवासी ग्राम राली, थाना जंगल तरेगांव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने युवक को पेड़ में बांधकर खुब पिटाई की। युवक को इतना मारा कि उसके शरीर में गंभीर चोटें लगी थीं। स्थिति ऐसी रही कि युवक का लीवर फट गया था। यह बात पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया।जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल की रात करीब 8 बजे एक महिला ग्राम दमगढ़ के सुखिया बाई के घर शादी में जा रहीं थी। इसी दौरान दमगढ जंगल बरगद पेड़ के पास रास्ते में मृतक धरमसिंह धुर्वे द्वारा छेड़छाड़ कर गला दबाने की बात को लेकर सभी आरोपित मृतक धरमसिंह धुर्वे को पेड़ से बांध दिया और लाठी व नोकदार पत्थर से हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया। इसके बाद मृतक के स्वजनों से मृतक को छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। स्वजनों द्वारा रुपये न देने पर मृतक धरमसिंह धुर्वे की मारपीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपित शिवचरण धुर्वे (20) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, ओमप्रकाश धुर्वे (19) उपका थाना कुकदुर, अर्जुन मरावी (19) निवासी बांटी पथरा थाना तरेगांव जंगल, साजन धुर्वे (20) निवासी उपका थाना कुकदुर ,शिवराज धुर्वे (18) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रामकुमार धुर्वे (24) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, रमेश धुर्वे (23) निवासी ताईतिरनी थाना कुकदुर, महेन्द्र धुर्वे (18) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, दशरथ मरावी (20) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर, सुखिया बाई बैगा (32) निवासी दमगढ़ थाना कुकदुर सभी जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराआ के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!