
पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले के प्रमुख तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार सुबह एक भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पुलिस थाने के पास स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हादसे ने कई परिवारों को दिया गहरा सदमा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल में लगी आग की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग लगने की घटना से उठे कई सवाल
घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।




















