बलरामपुर: बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में देर रात बारात में तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे सिस्टम और पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुड़निया पारा में श्यामाचरण यादव के घर राजपुर क्षेत्र से बारात आई हुई थी। इस दौरान चंद्र कुमार रजक और जय कुमार रजक, दोनों निवासी ग्राम कुन्दी खुर्द थाना राजपुर, बिना किसी वैध अनुमति के रात करीब 11:30 बजे तेज आवाज में डीजे बजाते हुए पाए गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया गया कि डीजे संचालन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम की धारा 3, 4, 5(1)/15 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की।पुलिस ने मौके से डीजे सिस्टम के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP64AT0574 को भी जप्त कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!