अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी: नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 05 में मुख्य सड़क किनारे लंबे समय से पानी जमा होने की समस्या ने अब गंभीर रूप ले लिया है। वार्डवासियों का आरोप है कि महीनों से नालियों की सफाई नहीं की गई है, जिससे गंदा पानी सड़क किनारे जमा होकर बदबू और बीमारी का कारण बन रहा है।

उक्त नाली से प्रभावित लोगों का कहना हैं कि नगर पंचायत द्वारा नालियों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकराल होती जा रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इस वार्ड के रहवासियों ने मिडिया को तस्वीर साझा करते हुवे बताया कि कई बार नगर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों तक शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप सामने आये हैं कि नगर पंचायत कुसमी की उदासीनता के कारण बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। नियमित सफाई और छिड़काव जैसी सामान्य व्यवस्थाएं भी धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं, जिससे नगरीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस ओर ध्यान आकर्षण कर जल्द से जल्द नालियों की सफाई नहीं की गई तो जाम पानी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं। साथ ही नगर पंचायत कुसमी के जिम्मेदार अधिकारी से नगर पंचायत कुसमी के विभिन्न वार्डों के निवासियों ने मिडिया के माध्यम से मांग रखा हैं की नगर पंचायत के कुसमी के जाम पड़े नालियों का सफाई कराया जाए तथा नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके।

उक्त मामलें में नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविन्द विश्वकर्मा ने कहा कई बार उक्त स्थान के नाली की सफाई की गई हैं और निरंतर सफाई की जाती हैं. वहा के निवासियों ने नाली को जाम कर दिया हैं. जाम नाली का निराकरण जल्द किया जायेगा. बाकि वार्डों में भी जाम पड़े नालीयों की सफाई की जाएगी। बरसात के पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!