बलरामपुर/वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर शहर में अरविंद ज्वेलर्स में बीती दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लाखों रुपए के सोना, चांदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस नगर की सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। दुकान संचालक के द्वारा स्टॉक का मिलान किया जा रहा हैं, इसके बाद ही स्पष्ट होगा कितने की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने अपने साथ दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!