बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुदामा राजवाड़े ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कलेक्टर ने नाम ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत चरगढ़ में मुरमीकरण छिड़काव की जांच की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुदामा राजवाड़ ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि ग्राम पंचायत चरगढ़ के सचिव एवं मूल्यांकन अधिकारी की मिली भगत से ग्राम पंचायत चंद्रगढ़ में 15वां वित्त में रतन घर से एनएच 343 तक 3 किलोमीटर हुए मुरमीकरण कार्य में अनियमितता बरती गई है। मुरमीकारण कार्य कर 1.80 लाख रूपर आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है। उक्त सड़क पर पूर्व में करीब आधा सड़क बना हुआ था। ग्राम पंचायत के सचिव एवं मूल्यांकन अधिकारी के ऊपर जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए राशि रिकवरी कराने की मांग की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!