रायपुर/दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन की राशि में बटन दबाकर अंतरित की मगर आधे से अधिक महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया महिलाएं खाता एंट्री कराने के लिए बैक में सुबह से चक्कर लगा रही है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। मगर किसी कारण वंश आधे से अधिक महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया महिलाएं खाता एंट्री कराने के लिए बैक में सुबह से चक्कर लगा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!