अंतागढ़ (कांकेर)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को 24 घंटे से भी कम समय में पकड़ लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाने का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि साहिल बघेल (23), निवासी हिंदुबिनापाल (कदमपारा) ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, जब उसने आरोपी पर शादी को लेकर दबाव बनाया, तो वह उससे दूरी बनाने लगा। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

‘मोर-मितान’ अभियान के तहत कार्रवाई

कांकेर पुलिस के विशेष अभियान ‘मोर-मितान’ के तहत बीट आरक्षक को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर अंतागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर लिया।

बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 68/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!