{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर/राजपुर:  विकासखंड राजपुर के दूरस्थ ग्राम बाडीचलगली में सोमवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 243 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान 10 मौसमी बुखार, 2 उल्टी-दस्त, 5 चर्म रोग तथा 3 खांसी एवं टीबी के संभावित मरीज चिन्हित किए गए। इसके अलावा 71 लोगों का रक्तचाप (बीपी), 41 की शुगर, 57 की हीमोग्लोबिन (खून की कमी), 7 गर्भवती महिलाओं, 11 बच्चों की कुपोषण जांच, 6 लोगों की मलेरिया जांच, 27 लोगों की ओरल हेल्थ जांच तथा 74 लोगों की एनसीडी एवं कैंसर स्क्रीनिंग की गई।

शिविर के दौरान बीएमओ डॉ. रमेश कुमार जायसवाल ने ग्रामीणों को स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन, स्वास्थ्य शिक्षा, परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता एवं उपयोग, सुरक्षित मातृत्व तथा शिशु स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रसूता एवं शिशुवती माताओं को जन्म के बाद शिशु को पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने के महत्व से भी अवगत कराया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जंगली जानवरों, सांप एवं बिच्छू के काटने से बचाव, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा सभी कुओं एवं जल स्रोतों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर जल शुद्धिकरण करने की सलाह दी गई।

किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्र की सभी मितानिनों को प्रतिदिन घर-घर भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और संभावित मरीजों की पहचान कर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में बीएमओ डॉ. रमेश कुमार जायसवाल, जिला मितानिन समन्वयक, बीईटीओ, खंड मितानिन समन्वयक, ब्लॉक स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, सुपरवाइजर, सीएचओ, आरएचओ, एमटी तथा मितानिनों का विशेष योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!