
चंचल सिंह
सूरजपुर: प्रदेश संगठन व जिला संगठन के निर्देशानुसार रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भटगांव के सामुदायिक भवन में मंडल संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े व संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ललित गोयल नप अध्यक्ष परमेश्वरी राजवाड़े उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने समस्त मंचस्थ अतिथियों व पदाधिकारीयों के द्वारा मां भारती व पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया।मंडल संगोष्ठी के मुख्य वक्ता ललित गोयल ने रानी अहिल्याबाई की जयंती पर संपूर्ण कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिल्याबाई हमारे राज्य और देश के साथ साथ विश्व के लिए एक मिसाल के रूप में जानी जाती हैं उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत सारे समाजिक कार्यों पूर्ण सहभागिता के साथ पूरा किया। संगोष्ठी के जिला मंत्री अशोक सिंहने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रभात पाण्डेय, द्वितीय स्थान सीता पाटले और तृतीय स्थान राहुल सिंह ने प्राप्त किया साथ छः प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े मुख्य वक्ता ललित गोयल , मंडल सह प्रभारी जगरे लाल यादव, मंडल अध्यक्ष भटगांव रमेश गुप्ता, संतलाल प्रजापति, महरजिया सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, संजू सिंह हीरालाल राजवाड़े सच्चितानंद सिंह वीरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सिंह मार्को, शिवनाथ पैकरा, मंडल उपाध्यक्ष अहिवरन मानिकपुरी, मंडल मंत्री आशीष बाजपेई , पदमा जायसवाल, गीता गुप्ता, पूजा गुप्ता ,राजकुमारी राजवाड़े मीना पैकरा किरण सिंह सुमित्रा राजवाड़े, ओंकार सिंह, विकास राजवाड़े राजू जायसवाल साथ ही निबंध प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागी और विजेता छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।