रायपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां राज्य के पुलिस अधिकारी और जवानों को उनकी वीरता, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पदक एवं अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर 14 पुलिस अधिकारी व जवानों को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा, जबकि 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक  प्रदान किया जाएगा। वहीं, डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में साहस और अदम्य हौसले का परिचय दिया।

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं

आईपीएस सुनील शर्मा  निरीक्षक संदीप कुमार मांडले, आरक्षक मडकम देवा, मडकम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी  लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी  कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमा  की धर्मपत्नी  वंजाम सोमडी, एएसआई सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह एवं आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन।गणतंत्र दिवस का यह समारोह प्रदेश की सुरक्षा में लगे जांबाजों के त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करने का प्रतीक होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!