बलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा के 2019 बैच के अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह दंतेवाड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

निवर्तमान एसपी ने सौंपा कार्यभार

पुलिस कार्यालय पहुंचने पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा ने राय गौरव रामप्रवेश का स्वागत किया। इसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और हेमसागर सिदार सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर वासनिक, संजय साहू, उषा सोन्धिया तथा निरीक्षक उषा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जनकेंद्रित पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद राय गौरव रामप्रवेश ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनकेंद्रित पुलिसिंग, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों का विश्वास मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!