सूरजपुर: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला खोरखोरीपारा साल्ही के प्रधान पाठक हरिनन्दन सिंह को विद्यालय समय में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार  प्रधान पाठक हरिनन्दन सिंह कथित रूप से शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के सामने गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान वे जमीन पर लेट गए, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी  लता बेक को तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर  अवधेश कुमार साहू द्वारा मामले की जांच की गई।जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान पाठक हरिनन्दन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!