बलरामपुर: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन 11 से 18 जुलाई 2025 तक किया जा रहा है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को लेकर कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो के मध्य प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् स्थाई परिवार नियोजन के साथ-साथ अस्थाई परिवार नियोजन के संसाधनों की सुविधा को लेकर लोगों को जागरूक कर परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 2025 में ‘‘माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही’’ स्लोगन के साथ लोगो के मध्य प्रचार कर जनसंख्या नियंत्रण में जागरूकता लाया जा रहा है।जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक विकासखण्ड में स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में दंपतियों से मुलाकात कर स्थाई एवं अस्थाई परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही साथ इसके फायदे की जानकारी भी बताया जा रहा है। वहीं दो या दो से अधिक संतान बाले दंपतियों को स्थायी परिवार नियोजन को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। 11 जुलाई 2025 को विश्व जनसंख्या दिवस पर सभी विकासखण्डों के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी तथा योग्य दंपतियों को उनकी इच्छा के अनुसार सेवा दी जा रही है। बेहतर प्रबंधन व आयोजन के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!