

बलरामपुर/ राजपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राम साय (46 वर्ष), पिता सोहन गोंड, निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना 24 जुलाई 2026 को रात करीब 8:55 बजे की है। राम साय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।











