जशपुर। जशपुर जिले के थाना कांसाबेल में दर्ज गंभीर अपराध मामले के फरार आरोपी आरक्षक की गिरफ्तारी के लिए जशपुर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने ईनामी उद्घोषणा जारी की है।

पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रार्थिया ने 24 अप्रैल 2026 को थाना कांसाबेल पहुंचकर आरक्षक रुद्रमणी यादव के खिलाफ बलात्कार,आर्थिक एवं मानसिक प्रताड़ना संबंधी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 376(2)(एन), 376(2)(फ)(1), 313, 294, 506(बी) भा.दं.वि. तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आरक्षक रुद्रमणी यादव निवासी ग्राम टांगरीडीह, थाना बगीचा, जिला जशपुर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जशपुर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक - 80- ए में निहित प्रावधानों के तहत उद्घोषणा जारी करते हुए घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी, थाना कांसाबेल अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष जशपुर से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!