बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती BMW कार में खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की सनरूफ खोलकर एक युवती डांस करती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात BMW कार सवार युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाईवे पर घूमने निकला था। इसी दौरान युवती सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करने लगी। पीछे चल रहे किसी राहगीर ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। पुलिस ने शुभम विहार निवासी 36 वर्षीय प्रतीक लूथर को पकड़कर BMW कार जब्त कर ली।

पूछताछ में युवक ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!