MP News: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार, 17 जुलाई का दिन खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत विकसित प्रदेश के 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इन स्टेशनों के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक रेलवे ढांचा मिलेगा।

देशभर में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में तैयार किए गए 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे और आकर्षक डिजाइन के साथ विकसित किया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

मध्य प्रदेश में 80 स्टेशनों का हो रहा है कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के कुल 80 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देकर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

पहले चरण के 13 स्टेशन यात्रियों को समर्पित

योजना के पहले चरण में तैयार किए गए 13 रेलवे स्टेशनों को आज औपचारिक रूप से यात्रियों के लिए समर्पित किया जाएगा। इन स्टेशनों पर बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक यात्री सुविधाएं, सुगम प्रवेश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और उन्नत बुनियादी ढांचे जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!