{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में हाथी के हमले से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना वन परिक्षेत्र सूरजपुर के कोटबहरा जंगल की है, जहां 28 वर्षीय केशव, निवासी ग्राम कोटबहरा, काम से लौटते समय जंगली हाथी के हमले का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि युवक जंगल मार्ग से घर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक हाथी से आमना-सामना हो गया। हाथी ने उसे पटककर बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन अमले द्वारा आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है।

गौरतलब है कि इन दिनों वन मंडल सूरजपुर के प्रतापपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्रों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!