बलरामपुर: शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में 2026-27 के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की समय-सारणी जारी कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, काउंसिलिंग के प्रथम चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक चलेगा। 16 जून को मेरिट सूची जारी होगी, 17 जून को दावा-आपत्ति और 19 जून को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसके आधार पर अभ्यर्थी 20 से 24 जून तक प्रवेश ले सकेंगे। सीटें रिक्त रहने पर द्वितीय चरण का पंजीकरण 26 जून से 30 जून तक होगा और इसके तहत 4 से 9 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे। सीट शेष होने की स्थिति में संस्था स्तर (तृतीय चरण) की काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 18 जुलाई को सुबह 10 बजे संबंधित संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!