नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा  भारत आई हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने ईशा अंबानी  की होली पार्टी में शिरकत की। इस होली बैश में अभिनेत्री ने अपने लुक से लाइमलाइट चुरा ली।प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी की होली पार्टी में पीच कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था। बुलगारी की स्टनिंग ज्वेलरी से देसी गर्ल ने अपने लुक को और निखारा था। विंग आईलाइनर, लाइट स्मोकी आईज, मिनिमल मेकअप और खुले बाल में प्रियंका इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि निक जोनस के तो पसीने ही छूट गए।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईशा अंबानी की होली पार्टी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने हॉट होली लुक में कातिल अदाएं दिखा रही हैं। एक तस्वीर में ‘बाजीराव मस्तानी’ एक्ट्रेस ने ईशा अंबानी और बुलगारी ब्रांड के सीईओ JCBabin के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने JCBabin और आयुष्मान खुराना के साथ फोटो खिंचवाई। बाकी तस्वीरों में वह स्टनिंग लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छे लोगों के साथ एक रोमन होली मनाई। अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए ईशा अंबानी और JCBabin को धन्यवाद। लूसिया, हमेशा आपके साथ में बहुत मजा आता है। मेरे बुलगारी परिवार को एक शानदार दिन और एक खूबसूरत शाम के लिए बधाई। इसे हमेशा अपने दिल में रखूंगी।”

इन तस्वीरों को देख निक जोनस अपनी बीवी की खूबसूरती में इस कदर डूब गए कि उन्होंने सरेआम कमेंट कर दिया। सिंगर ने प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “हे भगवान।” इसके अलावा उन्होंने पसीने छोड़ने और लार टपकाने वाला इमोजी शेयर किया। यही नहीं, निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीवी का पोस्ट रीशेयर करते हुए कहा, “क्या आप मजाक कर रही हैं प्रियंका?”

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!