पेट्रोल-डीजल :  भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार, 26 अगस्त 2026 को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। ऐसे में देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम पिछले दिन के स्तर पर बने हुए हैं। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई, लेकिन इसका तत्काल असर घरेलू रिटेल कीमतों पर नहीं पड़ा।

ब्रेंट और WTI क्रूड में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी मानक WTI क्रूड लगभग 1.72 प्रतिशत टूटकर 80.94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

25 मई के बाद कब बदले थे ईंधन के दाम

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 25 मई को हुआ था। उस समय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद से ज्यादातर शहरों में कीमतों में कोई खास परिवर्तन नहीं देखा गया।

आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहरपेट्रोल प्रति लीटरडीजल प्रति लीटर
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.31 रुपये97.97 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
चेन्नई107.78 रुपये99.56 रुपये
हैदराबाद115.69 रुपये103.82 रुपये
पटना113.35 रुपये99.36 रुपये
जयपुर112.66 रुपये97.78 रुपये
पुणे112.02 रुपये98.66 रुपये
बेंगलुरु110.82 रुपये98.77 रुपये

अमेरिका-ईरान तनाव का तेल बाजार पर असर

फरवरी 2026 से अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बनाए रखा है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को और कडा करते हुए Operation Economic Outcast शुरू किया है। इसके तहत ईरान के साथ व्यापार और वित्तीय लेनदेन करने वाले देशों पर आर्थिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अमेरिका की रणनीति में चीन भी अहम केंद्र बना हुआ है, क्योंकि वह ईरानी तेल के प्रमुख खरीदारों में शामिल है। ऐसे में पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति, प्रतिबंध और प्रमुख देशों के बीच आर्थिक टकराव आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!