NCIB Warning: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय जल्दबाजी करते हैं, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. कई बार लोग मीटर पर ध्यान नहीं देते, ईंधन की मात्रा की जांच नहीं करते या कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग धोखाधड़ी कर सकते हैं. इसी को लेकर NCIB (नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. संस्था का कहना है कि पेट्रोल या डीजल भरवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप ठगी और नुकसान से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं, जो तेल भरवाते समय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

सतर्क रहना क्यों जरूरी है?

NCIB के अनुसार पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कई कर्मचारियों को कम वेतन मिलता है. ऐसे में कुछ लोग गलत तरीके अपनाकर एक्स्ट्रा कमाई करने की कोशिश करते हैं. वे ग्राहकों को कम पेट्रोल या डीजल देकर या मशीन में गड़बड़ी करके फायदा उठाते हैं.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!