सूरजपुर: कलेक्टर  रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती जमील ने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न समय पर पहुंचे और वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने अनियमितता करने वाले  दुकान संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।बैठक में कलेक्टर ने हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा उचित मूल्य दुकानों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए हितग्राहियों को सुचारू रूप से लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने किसान पंजीयन, उपार्जन केंद्रों एवं संबंधित समितियों की तैयारियों, बारदाने की उपलब्धता तथा संग्रहण एवं परिवहन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में पिछले वर्षों की धान खरीदी एवं चावल जमा की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

धान खरीदी के बाद उपार्जन केंद्रों से समयबद्ध उठाव सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने परिवहन एवं संग्रहण की व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने को कहा, ताकि केंद्रों में धान जमा होने से खरीदी कार्य प्रभावित न हो। बैठक में खाद्य अधिकारी,जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, मंडी सचिव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!