भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों तक लोग शादी, रिश्तों और बदलते सामाजिक ढांचे पर अपनी राय रख रहे हैं।इसी बीच टीवी और फिल्म अभिनेत्री Ridhi Dogra ने भी आधुनिक विवाह, महिलाओं की स्वतंत्रता और रिश्तों की बदलती सोच को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

‘अब शादी को परिकथा की तरह देखना बंद करें’

रिद्धि डोगरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में शादी को किसी फिल्मी सपने या परिकथा की तरह देखने की सोच बदलनी होगी।उन्होंने लिखा कि आज का समाज उनके माता-पिता की पीढ़ी से पूरी तरह अलग हो चुका है और रिश्तों की परिभाषा भी बदल गई है।रिद्धि के मुताबिक आज महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत और स्वतंत्र हैं। ऐसे में शादी अब सिर्फ सहारे या मजबूरी का माध्यम नहीं रह गई है।

‘आज की लड़कियां हर बात आंख बंद कर नहीं मानतीं’

एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि आज की महिलाएं अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं और जरूरत पड़ने पर अकेले भी जिंदगी जी सकती हैं।उन्होंने कहा कि अब रिश्ते आदेश, नियंत्रण या दबाव पर नहीं, बल्कि बराबरी, समझदारी और सम्मान पर टिके होने चाहिए।रिद्धि ने यह भी कहा कि महिलाओं को अपनी पहचान और आत्मसम्मान के साथ रिश्ते निभाने चाहिए।

पुरुषों को लेकर भी कही अहम बात

रिद्धि डोगरा ने केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को लेकर भी संतुलित राय रखी।उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि शादी के बाद अपने पार्टनर से किसी ‘प्रिंस चार्मिंग’ जैसी अवास्तविक उम्मीदें न रखें।उनके अनुसार पुरुष भी तेजी से बदलते समाज और नई जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को एक-दूसरे को समझने और समय देने की जरूरत है।

परिवार के दखल पर भी उठाए सवाल

रिद्धि ने रिश्तों में जरूरत से ज्यादा पारिवारिक हस्तक्षेप पर भी चिंता जताई।उन्होंने कहा कि शादी दो लोगों के बीच का रिश्ता है और हर समय बाहरी दखल रिश्ते को कमजोर कर सकता है।उनका मानना है कि किसी भी सफल विवाह की नींव प्यार, सम्मान और व्यक्तिगत स्पेस पर टिकी होती है।

फेमिनिज्म पर भी रखी स्पष्ट राय

फेमिनिज्म को लेकर रिद्धि डोगरा ने कहा कि असली नारीवाद पुरुषों को नीचे दिखाने का नाम नहीं है।उन्होंने कहा कि वास्तविक फेमिनिज्म महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बराबरी, सम्मान और बेहतर मानसिक संतुलन की बात करता है।रिद्धि के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है और लोग इसे आधुनिक रिश्तों पर एक संतुलित और व्यावहारिक नजरिया बता रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!