बिलासपुर : के तारबाहर इलाके में स्थित रेलवे अंडरब्रिज को मरम्मत कार्य के चलते 1 अप्रैल से 15 मई तक पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने जर्जर हो चुके इस अंडरब्रिज की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया है।

डेढ़ महीने तक रहेगा बंद

रेलवे के अनुसार, यह अंडरब्रिज LHS-366 बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित है। इसकी मरम्मत के लिए करीब डेढ़ महीने का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान यहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

इन रास्तों से करें आवागमन

यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज (RUB) और हेमुनगर रोड ओवरब्रिज (ROB) का उपयोग करें, ताकि सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बेहतर सुविधाओं के लिए लिया गया निर्णय

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अंडरब्रिज की मरम्मत का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। लंबे समय से इसकी स्थिति खराब थी, जिसे अब सुधारने का काम किया जाएगा।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए आमजन से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी परेशानी के बाद लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी।

इस निर्णय के बाद आने वाले दिनों में शहर के ट्रैफिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसलिए लोगों को पहले से वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाकर ही सफर करना बेहतर रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!